सेमापुर थाना पुलिस ने कावर चौक पर अपराध की योजना बनाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला रात नौ बजे का है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।