बरारी: लक्ष्मीपुर ढाला के पास पुलिस ने 12 मवेशियों के साथ 3 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार
Barari, Katihar | Feb 15, 2026 सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ढाला समीप पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर 02 पिकअप में लदे कुल 12 मवेशी के साथ 03 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। सेमापुर पुलिस ने रविवार की दोपहर लगभग 03 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की 02 पिकअप में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन किया जा रहा है।