आबू रोड: आबूरोड नगर पालिका चुनाव से पहले मतदाता सूची पर विवाद, पूर्व पार्षद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका आबूरोड के आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश आचार्य ने उपखंड अधिकारी आबूरोड को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2026 की चुनावी मतदाता नामावली में संशोधन की मांग की है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वार्ड संख्या 21 एवं 22 की मतदाता सूची में परिसीमन के विपरीत मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।