Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

चार दिवसीय छठ की हार्दिक शुभकामनाएं । @nyks INDIA

Bihpur, Bhagalpur | Oct 28, 2022

MORE NEWS

जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल सह मुंगेर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा, तथा पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर पूर्वीय क्षेत्र श्री विवेक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल सह मुंगेर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा, तथा पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर पूर्वीय क्षेत्र श्री विवेक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 24, 2026

भागलपुर, 23 जून 2026. भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला दण्डाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
      इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया श्री वैभव शर्मा (ऑनलाइन उपस्थिति) नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश झा, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा उपस्थित थे।
     जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि भागलपुर में 24 जून से ही मुहर्रम त्योहार शुरू हो जाएगा। 24 जून को रात्रि से चौकी का निकाला जाएगा और 26 जून को सुन्नी समुदाय द्वारा विभिन्न स्थलों से अखाड़ा निकाला जायेगा जो सराय, किला घाट पहुंचेगी और 3:00 बजे दिन तक अपने स्थान पर लौटेगी।  27 जून 2026 शुक्रवार को शिया समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जाएगा और सहजांगी कर्बला तक कोतवाली- इमामबाड़ा- ततारपुर होते हुए पहुंचेगी। रास्ते में साफ सफाई, पेयजल रोशनी, खास जगह पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने तथा बिजली के लटकते तारों को ठीक करवाने का सुझाव दिया गया। साथ ही कोतवाली चौक, सहजांगी, सराय, किला घाट सहित भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी या वीडियोग्राफर की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया । 
    बताया गया की परबत्ति काली स्थान मार्ग अति संवेदनशील है। हसन चक, मुर्गीया चक, नरगा और साहिबगंज का अखाड़ा इसी मार्ग से होकर आती है।      जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की बातों से लग रहा है कि यहां सिविल सोसाइटी बहुत सक्रिय है और मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा की ताजिया की ऊंचाई पर ध्यान रखें। आप सभी पुराने लोग हैं आपने कहा कि त्योहार पुलिस विहीन होना चाहिए, लेकिन युवा वर्ग सामाजिक सौहार्द की भावना को लांघ जाते हैं और माहौल खराब हो जाता है। अतएव पुलिस और दंडाधिकारी की व्यवस्था रखी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा में खलीफा मौजूद रहें ।10 से 12 बुजुर्ग रहें और उनका नाम और आधार कार्ड संबंधित थाना रखें। ताकि मौके पर उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने सिविल सर्जन को एंबुलेंस सक्रिय अवस्था में ऐसी जगह रखने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका मूवमेंट हो सके ना कि वह भीड़ में फंस जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमनशील रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व संपन्न करने के निर्देश दिए। 
       बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को लटकते हुए तारों को ठीक करवा लेने के निर्देश दिए। पहलाम स्थल के पास के तालाब या जुलूस मार्ग के बड़े नालों की बेरीकैंडिंग कर लेने के निर्देश दिए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके। 
    जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपका सुझाव संबंधित विभाग द्वारा लिख लिया गया है। और सभी लोग सक्रिय हैं। ताजिया कमेटी के लोग यह सुनिश्चित करवाएंगे की अखाड़ा में कोई घातक हथियार लेकर ना चले। अखाड़े के साथ बुजुर्ग लोग चलते हैं तो अखाड़ा नियंत्रित रहती है। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। ताजिया इतनी ऊंची न बनाई जाए की बिजली के तार में वह उलझे। एक से दूसरे अखाड़े के बीच की दूरी बनाए रखेंगे। पहलम के समय भी गैप बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार खुशी के माहौल में मनाया जाए। लेकिन यदि कोई माहौल खराब करेगा तो कानून अपना काम करेगा।
      बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 23 जून 2026. भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला दण्डाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया श्री वैभव शर्मा (ऑनलाइन उपस्थिति) नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश झा, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा उपस्थित थे। जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि भागलपुर में 24 जून से ही मुहर्रम त्योहार शुरू हो जाएगा। 24 जून को रात्रि से चौकी का निकाला जाएगा और 26 जून को सुन्नी समुदाय द्वारा विभिन्न स्थलों से अखाड़ा निकाला जायेगा जो सराय, किला घाट पहुंचेगी और 3:00 बजे दिन तक अपने स्थान पर लौटेगी। 27 जून 2026 शुक्रवार को शिया समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जाएगा और सहजांगी कर्बला तक कोतवाली- इमामबाड़ा- ततारपुर होते हुए पहुंचेगी। रास्ते में साफ सफाई, पेयजल रोशनी, खास जगह पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने तथा बिजली के लटकते तारों को ठीक करवाने का सुझाव दिया गया। साथ ही कोतवाली चौक, सहजांगी, सराय, किला घाट सहित भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी या वीडियोग्राफर की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया । बताया गया की परबत्ति काली स्थान मार्ग अति संवेदनशील है। हसन चक, मुर्गीया चक, नरगा और साहिबगंज का अखाड़ा इसी मार्ग से होकर आती है। जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की बातों से लग रहा है कि यहां सिविल सोसाइटी बहुत सक्रिय है और मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा की ताजिया की ऊंचाई पर ध्यान रखें। आप सभी पुराने लोग हैं आपने कहा कि त्योहार पुलिस विहीन होना चाहिए, लेकिन युवा वर्ग सामाजिक सौहार्द की भावना को लांघ जाते हैं और माहौल खराब हो जाता है। अतएव पुलिस और दंडाधिकारी की व्यवस्था रखी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा में खलीफा मौजूद रहें ।10 से 12 बुजुर्ग रहें और उनका नाम और आधार कार्ड संबंधित थाना रखें। ताकि मौके पर उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने सिविल सर्जन को एंबुलेंस सक्रिय अवस्था में ऐसी जगह रखने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका मूवमेंट हो सके ना कि वह भीड़ में फंस जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमनशील रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व संपन्न करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को लटकते हुए तारों को ठीक करवा लेने के निर्देश दिए। पहलाम स्थल के पास के तालाब या जुलूस मार्ग के बड़े नालों की बेरीकैंडिंग कर लेने के निर्देश दिए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके। जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपका सुझाव संबंधित विभाग द्वारा लिख लिया गया है। और सभी लोग सक्रिय हैं। ताजिया कमेटी के लोग यह सुनिश्चित करवाएंगे की अखाड़ा में कोई घातक हथियार लेकर ना चले। अखाड़े के साथ बुजुर्ग लोग चलते हैं तो अखाड़ा नियंत्रित रहती है। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। ताजिया इतनी ऊंची न बनाई जाए की बिजली के तार में वह उलझे। एक से दूसरे अखाड़े के बीच की दूरी बनाए रखेंगे। पहलम के समय भी गैप बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार खुशी के माहौल में मनाया जाए। लेकिन यदि कोई माहौल खराब करेगा तो कानून अपना काम करेगा। बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 24, 2026

भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर जिला के नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में निवर्तमान जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, गोपनीय प्रभारी श्री सुधीर कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। इसके पूर्व नव पदस्थापित जिलाधिकारी को समाहरणाल परिसर में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
       इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौती भरा जिला है और मेरा मानना है की चुनौतियों में ही हम विकास करते हैं और आशा है कि हम सभी मिलजुलकर इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता श्रावणी मेला रहेगी। ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कष्ट ना हो। इसके अलावा विधि व्यवस्था की दृष्टिकोन से मोहर्रम पर्व भी निकट है उसकी भी निगरानी और अनुश्रवण करेंगे। साथ-साथ पुल का जो कार्य चल रहा है उसका भी निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा। सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उन सबों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर जिला के नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में निवर्तमान जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, गोपनीय प्रभारी श्री सुधीर कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। इसके पूर्व नव पदस्थापित जिलाधिकारी को समाहरणाल परिसर में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौती भरा जिला है और मेरा मानना है की चुनौतियों में ही हम विकास करते हैं और आशा है कि हम सभी मिलजुलकर इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता श्रावणी मेला रहेगी। ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कष्ट ना हो। इसके अलावा विधि व्यवस्था की दृष्टिकोन से मोहर्रम पर्व भी निकट है उसकी भी निगरानी और अनुश्रवण करेंगे। साथ-साथ पुल का जो कार्य चल रहा है उसका भी निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा। सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उन सबों की नियमित समीक्षा की जाएगी। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026

गिरी रंजन कुमार, सहायक प्रबंधक योजना, जिला निबंधन एवं परामर्श के भागलपुर द्वारा DRCC से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए-

गिरी रंजन कुमार, सहायक प्रबंधक योजना, जिला निबंधन एवं परामर्श के भागलपुर द्वारा DRCC से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए-

Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026

भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर के निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के स्थानांतरण के उपरांत उनके सम्मान में सोमवार को टाउन हॉल, भागलपुर में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री प्रेम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) भागलपुर प्रक्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि डॉ. नवल किशोर चौधरी एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं, जिन्होंने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में भागलपुर जिले को विकास एवं सुशासन की नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में जिलाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और डॉ. चौधरी ने अपने कुशल नेतृत्व, समन्वय क्षमता तथा टीम भावना के माध्यम से जिले में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता टीम वर्क पर आधारित होती है तथा डॉ. चौधरी ने सदैव अपनी पूरी टीम को साथ लेकर कार्य किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भागलपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
      प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि बिहार ने विगत वर्षों में सड़क, बिजली, पेयजल, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है तथा अब उद्योग, पर्यटन एवं नगर विकास जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ऊर्जा विभाग में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए डॉ. चौधरी अपने अनुभव एवं कार्यक्षमता से राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे डॉ. चौधरी द्वारा स्थापित कार्य संस्कृति, संवेदनशीलता, जनसेवा की भावना एवं सामूहिक नेतृत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तभी संभव है जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करें।
समारोह में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व, सरल व्यवहार एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन के अंत में प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 22 जून 2026. भागलपुर के निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के स्थानांतरण के उपरांत उनके सम्मान में सोमवार को टाउन हॉल, भागलपुर में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री प्रेम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) भागलपुर प्रक्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि डॉ. नवल किशोर चौधरी एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं, जिन्होंने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में भागलपुर जिले को विकास एवं सुशासन की नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में जिलाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और डॉ. चौधरी ने अपने कुशल नेतृत्व, समन्वय क्षमता तथा टीम भावना के माध्यम से जिले में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता टीम वर्क पर आधारित होती है तथा डॉ. चौधरी ने सदैव अपनी पूरी टीम को साथ लेकर कार्य किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भागलपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि बिहार ने विगत वर्षों में सड़क, बिजली, पेयजल, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है तथा अब उद्योग, पर्यटन एवं नगर विकास जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ऊर्जा विभाग में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए डॉ. चौधरी अपने अनुभव एवं कार्यक्षमता से राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे डॉ. चौधरी द्वारा स्थापित कार्य संस्कृति, संवेदनशीलता, जनसेवा की भावना एवं सामूहिक नेतृत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तभी संभव है जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करें। समारोह में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व, सरल व्यवहार एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन के अंत में प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 22, 2026

चार दिवसीय छठ की हार्दिक शुभकामनाएं । @nyks INDIA - Bihpur News