नाथनगर: दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात
दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर पुलिस अलर्ट है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।