थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी निशिकान्त राय के मार्गदर्शन में उ0नि0 सत्यनारायण सिंह एवं उनकी टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त राममिलन पुत्र रामप्यारे, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी कलवारा बुजुर्ग, हाल पता बरेठी रोड, कस्बा व थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 07.09.2026 को वादी बलराम पुत्र ननकाई यादव निवासी जनपद चित्रकूट द्वारा थाना पहाड़ी पर तहरीरी सूचना दी गई कि अभियुक्त राममिलन उपरोक्त द्वारा उसे लोदहा रोड के पास रोककर गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नीयत से चाकू से दो बार प्रहार किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पहाड़ी पर मु0अ0सं0 177/26, धारा 109(1), 118(1), 126(2), 351(3), 352 बीएनएस बनाम राममिलन उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान अभियुक्त राममिलन के पूर्व से हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 सत्यनारायण सिंह एवं उनकी टीम द्वारा वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त राममिलन उपरोक्त को दिनांक 08.09.2026 को समय 00:30 बजे बरेठी रोड तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी पर मु0अ0सं0 178/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
राममिलन पुत्र रामप्यारे, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी कलवारा बुजुर्ग, हाल पता बरेठी रोड, कस्बा व थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट।
बरामदगी-
01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
आपराधिक इतिहास का विवरण-
01.मु0अ0स0 228/163/25 आर्म्स एक्ट थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट
2. मु0अ0स0 44/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
3. मु0अ0स0 45/16 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट पहाडी जनपद चित्रकूट
4. मु0अ0स0 274/16 धारा 60 आब0अधि0 थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
5. मु0अ0स0 417/17 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट पहाडी जनपद चित्रकूट
6. मु0अ0स0 1123/17 धारा 393/411 भा0द0वि0 थाना कोत0कर्वी जनपद चित्रकूट
7. मु0अ0स0 1141/17 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना कोत0कर्वी जनपद चित्रकूट
8. मु0अ0स0 92/18 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
9. मु0अ0स0 29/18 धारा 3 यू.पी.गुण्डा अधि. थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
10. मु0अ0स0 118/18 धारा 10 यू.पी. गुण्डा अधि. थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
11. मु0अ0स0 69/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पहाडी थाना जनपद चित्रकूट
12. मु0अ0स0 74/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
13. मु0अ0स0 147/22 धारा 10 यू.पी. गुण्डा अधि. थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
14. मु0अ0स0 14/20 धारा 3 यू.पी. गुण्डा अधि. थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
15. मु0अ0स0 35/23 धारा 60 आब0अधि0 थाना पहाडी चित्रकूट
16. मु0अ0स0 88/23 धारा 323/504/506भा0द0वि0 थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
17. मु0अ0स0 4/23 धारा 3 यू.पी. गुण्डा अधि0 थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
18. मु0अ0स0 138/23 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
19. मु0अ0स0 236/23 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
20. मु0अ0स0 65/25धारा 316(2)/317(2)/318(2)/324(5)/351(2)/352 बीएनएस थाना पहाडी जनपद
21. मु0अ0स0 151/26 धारा 115(2)/333/351(3)/352 बीएनएस थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
22. मु0अ0स0 177/26 धारा 109(1)/118(1)/126(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
23. मु0अ0स0 178/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पहाडी जनपद चित्रकूट
गिरफ्तारी करने वाली टीम -
1.उ0नि0 सत्यनारायण सिंह
2. का0 मिथिलेश भारद्वाज
3. का0 सत्येश कुमार