Public App Logo
Profile Picture

Ground Zero News

@anujhanumat
753Followers
1Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakoot nis:value=Chitrakoot nis:enabled=true nis:link/>

थाना क्षेत्र मऊ के ग्राम जोरवारा में युवक श्याम आधार द्वारा अपने ही गाँव के निवासी श्यामलाल एवं उनकी पत्नी को गोली मारने की घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पितृ विसर्जनी अमावस्या मेला क्षेत्र रामघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
<nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakoot nis:value=Chitrakoot nis:enabled=true nis:link/>
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने परानु बाबा मंदिर में किए दर्शन, स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कर मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के संबंध में किया जागरूक

 शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना मऊ क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध परानु बाबा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया गया तथा जनपद वासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।

दर्शन-पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में साफ-सफाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्वयं प्रतिभाग कर  सफाई कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर व आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> के भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने चित्रकूट समाचार की खबर का खंडन किया है । लेकिन उन्होंने ये  नहीं बताया की पैनल वाले नाम भेजने के पहले जिला कोर कमेटी की बैठक हुई थी या नहीं ? सवाल ये भी उठता है कि उक्त पांच नामो के सामने आते ही इतना बवाल क्यों मच गया ? इतना क्या जरूरी हो गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष को सोशल मीडिया में खबर का खंडन करना पड़ा ।

 उक्त खबर के खंडन के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की सियासी चर्चाओ का बाजार गर्म है । उक्त खबर के सामने आते ही सियासी गलियारों में इस बात को लेकर माहौल गर्म हो गया है कि भाजपा युवा मोर्चा चित्रकूट की टीम का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा ?
डकैत ददुआ के पैतृक गांव पहुंचे पत्रकार अनुज हनुमत

बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने किया बड़ा खुलासा 

 वीडियो रिपोर्ट कमेंट बॉक्स में 👇
चित्रकूट में नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, दो की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे तीर्थयात्रियों से भरी एक बोलेरो झूरी नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बोलेरो में सवार सभी छह लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के क्षेत्र के निवासी थे। वे मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर बोलेरो सवारों को बाहर निकाला। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में परेशानी भी हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई है।

घायलाें में हमीरपुर निवासी राजकुमार गुप्ता (37 वर्ष) और कानपुर निवारी गाेपाल तिवारी (42 वर्ष), दीपक तिवारी (35 वर्ष), राहुल पांडे (35 वर्ष) शामिल है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में किन परिस्थितियों में गिरी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है

<nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakoot nis:value=Chitrakoot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> से बड़ी खबर 

पूरा वीडियो कमेंट बॉक्स में 👇
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

थाना मानिकपुर अंतर्गत जडेरा बंधा में डूबने से 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान 

 मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत जडेरा बंधा में मछली का शिकार करने 03 लोग गए थे, जिनकी डूबने से मृत्यु हो गई है।

 सूचना पर थाना पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से तीनों के शवो को रिकवर कर लिया गया है।

शवों का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
थाना पहाड़ी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोहदा में दिनांक 08/09.10.2026 की रात्रि में घटित घटना के सम्बन्ध में वादी की सूचना के आधार पर थाना पहाड़ी पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा  घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से वार्ता की गयी। 

 घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी हैं।  पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है, शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

उक्त घटना के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक  चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. का बयान
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>

मानिकपुर के जड़ेरा बांध में हुई दर्दनाक घटना को लेकर परिवारजनों ने दी पूरी जानकारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>

मानिकपुर के जड़ेरा बांध में डूबने से तीन युवकों की मौत के मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कोल का बयान आया सामने
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> से बड़ी खबर 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए जिले से प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया पांच दावेदारों का नाम !

सियासी गलियारों में चर्चा तेज , कैसे बिना कोर कमेटी की बैठक के कैसे तय हुए नाम ! 

फिलहाल उक्त नामों को लेकर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने साधी चुप्पी !
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

उत्तर प्रदेश सरकार ने टाटा के साथ मिलकर आईटीआई (ITI) मानिकपुर में आधुनिक लैब्स स्थापित करवाई हैं, जहाँ प्रशिक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं । डीएम के अनुसार ऐसी उन्नत लैब्स सामान्य डिग्री कॉलेजों या अन्य स्कूलों में भी देखने को नहीं मिलती हैं।  ​उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकें और मशीनें । इन लैब्स में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं

👉​3D प्रिंटिंग: कंप्यूटर में डेटा और मटेरियल डालकर विभिन्न प्रकार के सामान/मूर्तियां आदि तैयार की जा सकती हैं
👉​लेज़र कटिंग (Laser cutting) मशीनें
👉​सीएनसी (CNC) मशीनें
👉​स्प्रे पेंट मशीनें.
👉​इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रिपेयरिंग और सामान्य वाहनों की मरम्मत की अत्याधुनिक तकनीकें एवं मशीनें

 वर्तमान में आईटीआई में सीटें खाली हैं, इसलिए इच्छुक युवा अपना दाखिला करा सकते हैं।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने साझा की जानकारी
कछार पुरवा में सेवा का संगम: 328 ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, 80 को मिला चश्मा

ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: निशुल्क चश्मा पाकर बोले - अब साफ दिख रहा है

 चित्रकूट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में विकास पथ सेवा संस्थान के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल रहे। 

शिविर में 328 ग्रामीण लाभान्वित हुए इनमें 80 लोगों को निशुल्क चश्मा  वितरण श्री सद्गुरु नेत्र  चिकित्सालय की ओर से किया गया, डेढ़ सौ लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिन्हें आई ड्रॉप व दवाएं निशुल्क प्रदान की गई। इसी क्रम में डांस फाउंडेशन की ओर से सभी व्यक्तियों महिला पुरुष बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 

डॉक्टर रवीना चंदेल एसपीओ अरबाब हुसैन ने करीब साढे 328 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और विभिन्न प्रकार की जांच अत्यधिक मशीनों से लैस मोबाइल पैथोलॉजी में कराई गई इसके बाद दवाएं निशुल्क बांटी गई आईटी राज पटेल फार्मासिस्ट मयंक मिश्रा और धीरेंद्र सैनी ने स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की भरपूर मदद की। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी राज किशोर प्रसाद, व्यापार मंडल के जिला मंत्री ऋषि आर्य,एवं खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन करके किया।  अंत में हरिसंकरी पौध का रोपण भी भक्ति भावना के साथ किया गया। 

चीफ गेस्ट पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं यहां भी आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया इसके लिए उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और पूरे स्टाफ के इस प्रयास की सराहना की है। 

विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में इस तरह की आयोजन होने से छात्रों शिक्षको और अभिभावकों को एक ही जगह लाभ मिल जाता है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं घर पर लोगों को दी गई इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। विकास पथ सेवा संस्थान के डॉक्टर प्रभाकर सिंह ने कहा कि वह शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार सेवा शिविर करके लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं 

यहां पर करीब 328 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला इसके लिए हंस फाउंडेशन और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की टीम का योगदान सराहनीय रहा।
इस मौके पर अतिथियों ने जब ग्रामीणों को निशुल्क चश्मा चश्मा दिए तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। अतिथियों का स्वागत छात्रा पूजा और पूर्णिमा द्वारा किया गया स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया। 

 शिविर के सफल आयोजन में सभासद शंकर प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान  प्रेम नारायण सिंह कमला देवी, विकास पथ सेवा संस्थान के सचिव डॉक्टर प्रभाकर सिंह पूर्व प्रधान बुदुल  सिंह प्रधानाध्यापिका श्रीमती रचना यादव सुशील पांडे रंजना चंदेल ममता सिंह सरला सिंह विद्यासागर सिंह दीपा प्रियंका द्विवेदी गीतांजलि संजू यादव मंजू तिवारी नीलम सविता उषा मुन्नीबाई रज्जी भाई का सराहनीय योगदान रहा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

आगामी पितृपक्ष अमावस्या को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद 

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने साझा की जानकारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

दो माह से अंधेरे में गांव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पंचायत के मजरा दुधवनियां (बड़ा कोलान) के ग्रामीण दो माह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

गुरुवार को बड़ा कोलान पुरवा के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। मानिकपुर पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट से बच्चों की पढ़ाई व रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाने व लो-वोल्टेज दूर करने की मांग की।

प्रदर्शन में अमित सिंह, शिवशंकर सिंह, संदीप पटेल, प्रदीप पटेल, रतन रावत समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> 

भूतपूर्व सैनिक के पुत्र ने बरगढ़ पुलिस के ऊपर लगाए गम्भीर आरोप 

पीड़ित ने कहा कि जबरन की गई गुंडा एक्ट की कार्यवाही !

जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
डायट शिवरामपुर में 'आयुष आपके द्वार' होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर संपन्न, समस्त प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार की लोक-कल्याणकारी योजना 'आयुष आपके द्वार' के अंतर्गत आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवरामपुर, चित्रकूट में होम्योपैथिक विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। "हमने यह ठाना है, होम्योपैथी को जन-जन तक पहुँचाना है" के उद्देश्य को सार्थक करते हुए आयोजित इस शिविर का शुभारंभ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ। 

इस शिविर में प्राचार्य डायट बी०के० शर्मा , जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप सिंह तथा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में कार्य संपन्न हुआ

शिविर के दौरान डायट परिसर में एक गरिमामयी वातावरण देखने को मिला जहाँ संस्थान के समस्त प्रशिक्षुओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इसके साथ ही सौरभ चंद्र सविता, मोहित कुमार सिंह, शिवप्रसाद, मती राबिया खातून एवं अन्य प्रवक्ताओं सहित डायट के अन्य सभी कर्मचारियों ने भी पूरी सक्रियता के साथ भाग लिया और अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। 

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा सभी को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए गए तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण भी किया गया। इस सफल आयोजन से संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं और कार्मिकों में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।
बस सेवा शुरू, अब बरुवा संपर्क मार्ग के दुरुस्तीकरण का इंतजार—ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आखिरकार बरुवा-तीरमऊ से राजापुर होते हुए चित्रकूट-कर्वी तक ग्रामीण बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस बरुवा-तीरमऊ से सुबह 9:30 बजे कर्वी के लिए रवाना होगी, जबकि कर्वी से राजापुर-बरुवा के लिए वापसी दोपहर 1:30 बजे निर्धारित की गई है।

बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है, लेकिन इसके साथ ही भट्ठा मोड़ से बरुवा तक जर्जर संपर्क मार्ग को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के चलते आवागमन में भारी परेशानी होती है और बस संचालन भी सुगम नहीं रहेगा। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम बस सेवा शुरू होने से शासन-प्रशासन को यह तो पता चला कि बरुवा तक पहुंचने के लिए एक संपर्क मार्ग भी है। अब उम्मीद है कि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में भी ठोस कदम उठाया जाएगा।
चित्रकूट की बागै नदी में डूबा 8 वर्षीय मासूम डूबा , तीन दिन से लगातार तलाश जारी 

चित्रकूट के ओरा गांव में बागै नदी में डूबे आठ वर्षीय शिवांश मिश्रा की तलाश तीन दिन बाद भी जारी है। महाबुलिया विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ था।

प्रयागराज से आई एसडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हालांकि, अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हादसे के समय दो और लड़कियां भी नदी में डूबने लगी थीं, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इकलौते बेटे के लापता होने से माता-पिता का बुरा हाल है। सदर विधायक अनिल प्रधान ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

ग्रामीणों ने नदी में कथित अवैध खनन से बने गहरे गड्डों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पूरे गांव के लोग मासूम की तलाश पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल उक्त घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं ।
10 करोड़ की लागत से बनेगा Excellence DIET Center 

चित्रकूट के पूर्व BSA और मौजूदा डायट प्राचार्य बीके शर्मा से अनुज हनुमत की खास बातचीत 

<nis:link nis:type=tag nis:id=interview nis:value=interview nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakoot nis:value=chitrakoot nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bksharma nis:value=bksharma nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bsachitrakoo nis:value=bsachitrakoo nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=diet nis:value=diet nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> (एमपी)

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने चित्रकूट दीपावली मेला की तैयारियों के अंतर्गत मझगवां बायपास पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य और चित्रकूट में गुप्त गोदावरी का स्थलीय निरीक्षण किया
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/>

राजापुर तहसील अंतर्गत लमियारी गांव में मुख्य सड़क न बनने से ग्रामीण नाराज , जिलाधिकारी से लगाई गुहार
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> के राजापुर तहसील अंतर्गत लमियारी गांव में मुख्य रास्ते के निर्माण हेतु ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
<nis:link nis:type=tag nis:id=चित्रकूट nis:value=चित्रकूट nis:enabled=true nis:link/> के रसिन पंचायत अंतर्गत कई मजरों में मूलभूत समस्याओं से जंग लड़ रहे ग्रामीण !

कोरिनपुरवा के ग्रामीण और बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट 

सड़क निर्माण की मांग लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

युवा समाजसेवी विपुल पांडे ने दी मामले की पूरी जानकारी