डायट प्राचार्य ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए किया प्रेरित
जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य बी.के.शर्मा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शिवरामपुर (चित्रकूट) का रात्रि 9:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और छात्राओं की शैक्षणिक तथा आवासीय सुविधाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने कक्षा 8 की छात्राओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्राओं को आगामी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा-2026-27 के प्रति जागरूक किया और परीक्षा की महत्ता बताते हुए उन्हें इसके लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लगन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने के टिप्स दिए, ताकि वे इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपनी आगे की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें।
#Chitrakoot
Manikpur, Chitrakoot | Sep 8, 2026