जिलाधिकारी ने रामघाट क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों से किया डोर-टू-डोर संपर्क, राहत एवं सफाई व्यवस्था में तेजी लाने के दिए निर्देश
29 अगस्त को जनपद में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित रामघाट क्षेत्र के पंडों वाली गली, (पुलिस चौकी) उतारा बाजार का मुहल्ला का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों से डोर-टू-डोर संपर्क कर उनकी समस्याओं, हुए नुकसान तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आंशिक क्षति एवं पूर्ण क्षति के मकान हैं। उनकी दो दिवस में सर्वे पूर्ण कराकर भुगतान करें। यह भी कहा कि आज शाम तक राशन किट वितरित किए हो जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि टूटे हुए विद्युत पोलों को तत्काल हटवाया जाए तथा नए पोल लगाए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य कराया जाए।
रामघाट क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्वी को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को कपड़े एवं बर्तन आदि की क्षति के लिए धनराशि। की सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रभारी अधिकारी/उपजिलाधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया कि मैनपावर बढ़ाते हुए बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों के घरों एवं दुकानों की प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए। उन्होंने पंपिंग मशीनों की संख्या बढ़ाकर कचरे की सफाई कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में 120 सफाई कर्मचारी मौके पर पाए गए एवं उन्होंने निर्देशित किया कि लगातार संख्या बढ़ाई जाए, कहा कि 150 कर्मचारी एक समय पर मौके पर रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजापुर, मऊ एवं मानिकपुर से अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को बुलाकर रामघाट क्षेत्र में सफाई कार्य को गति दी जाए। घाट के समीप निर्माणाधीन होटलों के संबंध में उन्होंने शाडा के माध्यम से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बाढ़ से हुई क्षति के सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपालों द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे में बीएलओ को भी लगाया जाए, जिससे सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार लेखपाल किसी एक स्थान पर *राहत हेल्प डेस्क का बैनर लगाकर भी प्रभावित लोगों से जानकारी प्राप्त कर सर्वे कार्य कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि राहत किट का वितरण प्रत्येक दशा में आज शाम तक सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।