घाटीगांव: पनिहार में 33 केवी लाइन का डेढ़ किलोमीटर तार चोरी, बिजली विभाग को 60 हजार का नुकसान
ग्वालियर के पनिहार क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्होंने बिजली विभाग की 33 केवी लाइन को ही निशाना बना लिया। अज्ञात बदमाश करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा विद्युत तार चोरी कर ले गए, जिससे विभाग को लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।