चरयाई बाजार में 2 वर्षीय मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने अंबेडकर चौक पर लगाया चक्का जाम
दमोह। चरयाई बाजार में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय जेस्मिन बंसल की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों ने अंबेडकर चौक पर चारों ओर बैरिकेडिंग कर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड, घंटाघर, बाराद्वारी और कोतवाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। जाम के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि एम्बुलेंस को निकलने दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026