महरौनी: ग्राम जरया में जिम्मेदारों की लापरवाही से नहर फटने से किसान का गेहूं बोया खेत तालाब में तब्दील, आर्थिक सहायता की मांग
ग्राम जरया में सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जामनी बांध की नहर फटने से किसान का गेहूं से बोया हुआ एक खेत तालाब में तब्दील हो गया। फसल पानी में डूबने की वजह से किसान का लगभग 30 से 40 हजार रुपए का नुकसान होने की आशंका है। उक्त मामले पीड़ित किसान ने संबंधित जिम्मेदारों से नुकसान की भरपाई हेतु आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।