बड़गांव: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर 2 भाइयों के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में प्रकाश हलवाई व उसके परिजनों ने खुरपे, कड़ाही व चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाइयों को चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।