बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई जिला कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं पर चर्चा
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई। जिला परिषद सीईओ रिया डाबी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि योजनाओं की प्रगति व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही किसानों को समय पर लाभ देने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।