बड़गांव: जिले में रेप की शिकायत पर एक माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पीड़िता ने IG और SP से लगाई गुहार
उदयपुर | उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में दर्ज एक मामले में पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। पीड़िता द्वारा एक माह पूर्व दर्ज कराई गई शिकायत पर अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि वह आईजी और एसपी से भी न्याय की गुहार लगा चुकी है।