बड़गांव: पंजाब के राज्यपाल ने सर्किट हाउस में जन सुनवाई की, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को उदयपुर सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कटारिया ने कहा कि ऐसी सुनवाई से जमीन स्तर की परेशानियों का पता चलता है। इस दौरान उन्होंने भारत-पाक संबंधों पर भी विचार रखें।