बड़गांव: अंबामाता पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
अंबामाता थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना 12 मई की रात हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों — अल्फेज उर्फ अजमेरी, अलनवाज और आवेश को पकड़ा।