गोवर्धन: महिला श्रद्धालु पर हमला कर दांतों से नाक काटने वाले सिरफिरे कन्हैया को किया गया गिरफ्तार
थाना गोवर्धन पुलिस ने महिला से बदतमीजी, मारपीट और दांतों से नाक काटने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 15 सितंबर की है, जब नगला सेऊ कट के पास से गुजर रही थी। वहां भीख मांग रहे कन्हैया ने महिला से पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने आपा खो दिया और वादिया के साथ मारपीट करते हुए दांतों से उसकी नाक काट ली।