गिर्राज जी की नगरी गोवर्धन में अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ इलाके के लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। मगोर्रा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उनकी मासूम बेटियों को अपनी बातों के जाल में फंसाया और उन्हें लेकर फरार हो गया