गोवर्धन: बरसाना की लठमार होली से लेकर बृज की होली तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा, DIG ने सुरक्षा पर पुलिस अधिकारियों से की चर्चा
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली का खुमार अब पूरे उफान पर है। बसंत पंचमी से शुरू हुए इस उत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की घड़ी नजदीक आ गई है। बरसाना की लठमार होली हो या दाऊजी का हुरंगा इन आयोजनों में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लंबी चर्चा करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए