गोवर्धन: अड़ींग ग्राम पंचायत के एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सरकारी ऐप और वेबसाइट पर 15 में से 14 वार्ड सदस्यों के मोबाइल नंबर की जगह रोजगार सेवक कुंजबिहारी ने अपना ही नंबर दर्ज कर रखा है।