पटमदा: बोड़ाम के जामबनी में सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत
बोड़ाम थाना क्षेत्र में जामबनी गांव के पास सुबह करीब 6:30 बजे मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गया। मृतक सुजय महतो का निधन घटनास्थल पर ही हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।