लखीसराय: विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती और डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
शनिवार अपराह्न 12:15 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 में तैनात पुलिस बल की जांच किया गया. निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया.