चांडिल: बड़ामटांड़ में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, कार पलटने से चार लोग बाल-बाल बचे
चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 बड़ामटांड के समीप रविवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसा हो गया।चौका से रांची जा रही किया सेल्टोस कार को पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर से कार तीन बार पलट गई,ट्रक चालक फरार हो गया।कार में चौका निवासी भुकु साव,उनके पुत्र दीपक साव और दो पोते सवार थे। हादसे में सभी को मामूली चोटे लगी।चौका पुलिस की मदद से।