26वें विशाल दीपावली मिलन समारोह एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुरैना। भाई दूज के पावन अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मुरैना गांव स्थित दक्ष नगरी श्रीकृष्ण लीला मेला परिसर में 26वें विशाल दीपावली मिलन समारोह एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह वर्ष 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा। दीपावली मिलन के साथ आयोजित इस सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया।
दैनिक पुष्पांजलि टुडे