करछना: यमुनापार क्षेत्र में तेज हवा के साथ भारी बरसात से कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ जड़ से उखड़कर गिरे, आवागमन बाधित
यमुनापार क्षेत्र में बुधवार रात से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को जहां एक तरफ तेज बरसात होने से क्षेत्र में हर तरफ पानी का सैलाब देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बरसात के साथ हवा का तेज दबाव होने के कारण कई विशाल काय पेड़ जड़ से उखाड़ कर क्षेत्र में जगह-जगह विभिन्न प्रमुख मार्गों पर गिर गए है। आवा गमन बाधित।