करछना: यमुनापार क्षेत्र में 16 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलें हुई जलमग्न व सड़कों पर भरा पानी
प्रयागराज जिले के यमुना पार क्षेत्र में बीते 16 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते क्षेत्र की कई संपर्क मार्ग पानी के तेज बहाव में जगह-जगह बह गया। वही लगातार बरसात होने के कारण कचरी गांव स्थित रेलवे की पुलिया में क्षमता से अधिक पानी भर गया है। जिसमें से होकर गुजरने वाली संपर्क मार्ग पर लोगों का आवागमन बाधित हुआ है।