शामली: पटनी परतापुर निवासी आरोपी को मंदिर के पास अपशिष्ट पदार्थ रखने के मामले में SOG व झिंझाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Sep 20, 2025 झिंझाना क्षेत्र के गांव पटनी परतापुर में शिव मंदिर के पास अपशिष्ट पदार्थ रखने की घटना प्रकाश में आई थी। इस मामले में शनिवार की तड़के SOG व झिंझाना थाना पुलिस ने वेदखेड़ी-बीबीपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद पटनी परतापुर निवासी आरोपी मोहम्मद इमरान को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोका व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।