शामली: शामली में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, गलत उपचार का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | Sep 19, 2025 शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के भैंसवाल रोड सैनी चौराहे के पास हाइटेक हॉस्पिटल पर तोड़फोड़ की घटना प्रकाश में आई। बताया गया कि माता रोड निवासी 32 वर्षीय गर्भवती अंजू को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया, लेकिन महिला की दूसरे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड की।