शामली: थानाभवन के मोहल्ला चौधरान पट्टी में दुकान के पास जानलेवा हमले की वारदात में 1 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 19, 2025 शुक्रवार शाम करीब 7 बजे थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल को थानाभवन के मोहल्ला चौधरान पट्टी में दुकान के पास उज्जवल कश्यप पर जानलेवा हमले की वारदात प्रकाश में आई थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि वारदात में वांछित सहारनपुर के कुंआखेडा गांव निवासी चीकू उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है।