कोईलवर: बिंदगांवा में बाढ़ से 3-4 हजार की आबादी प्रभावित, नाव ही है आवागमन का सहारा
कोईलवर प्रखंड के बिंदगांवा गांव में बाढ़ से करीब 3 से 4 हजार की आबादी प्रभावित है। गांव में आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन बचा है। ग्रामीणों के अनुसार, सरकार की ओर से आवागमन के लिए तीन नावों की व्यवस्था की गई है। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे भी बड़ी संख्या में ग्रामीण नाव के सहारे आते जाते नजर आए। बड़ी संख्या में ग्रामीण नाव के सहारे जाते दिखाई दे रहे हैं