कोईलवर: गिधा पुलिस ने पूर्व मामले में फरार वारंटी को पुर्दीलगंज गांव से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गिधा थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर 3:30 गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुर्दीलगंज गांव से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुर्दीलगंज निवासी नवाब राय के पुत्र सुनील यादव के रूप में की गई है।गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया आरोपी पूर्व के एक मामले में फरार चल रहा था।