कोईलवर: कोईलवर में फेरी वालों के मकान से 97 हजार रुपये की चोरी, पीड़ित फेरी वालों ने थाने में दिया आवेदन
कोईलवर नगर पंचायत स्थित बाबा दिनेश्वर नाथ मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहे फेरीवालों के कमरे से चोरों ने 97 हजार रुपये उड़ा लिए। साड़ी-कपड़ा बेचने वाले करीब 10 फेरी वाले यहां साथ में रहते हैं। सोमवार सुबह रोज की तरह सभी लोग गांवों में फेरी करने निकले थे। दोपहर 3:00 बजे लौटने पर दरवाजे आपका कब्जा टूटा पाया गया और पैसा गायब था।