कोईलवर: लक्ष्मी पूजा पर पचैना बाजार के शिव मंदिर में श्रीराम भगवत कथा का भव्य आयोजन
कोईलवर प्रखंड के पचैना बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर टॉप टेन ग्रुप की ओर से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेंद्र कुमार और गोल्डन कुमार ने की।पिछले चार दिनों से चल रहे इस सप्ताहिक आयोजन में सोमवार मंगलवार की रात्रि 3:00 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राम कथा का का आनंद उठाया।