कोईलवर: कोईलवर में बड़ा हादसा टला, बेलगाम ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, चालक बाल-बाल बचा
मंगलवार शाम करीब 5 बजे कोईलवर-छपरा फोरलेन पर टीवी सेनिटोरियम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बबुरा की ओर से कोईलवर की दिशा में तेज गति से आ रहा था, तभी चालक का नियंत्रण वहां से हट गया और ट्रक सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया।