कोईलवर: दीपावली और विधानसभा चुनाव को लेकर चांदी थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
दीपावली और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चांदी थाना पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम फ्लैग मार्च निकाला। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे बिशनपुर, कोशिहान सहित थाना क्षेत्र के कई इलाकों में फ्लैग मार्च चलाया गया।उन्होंने कहा की फ्लैग मार्च आगे भी जारी रहेगा।