कोईलवर: कोईलवर थाना मोड़ पर कार और ऑटो की सीधी टक्कर, ऑटो चालक घायल, कार में बैठी महिला को आई हल्की चोटें
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कोईलवर थाना क्षेत्र के थाना मोड़ पर एक कार और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार महिला को हल्की चोटें आईं।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।