हमीरपुर: उद्योग बन्धुओं के साथ DM की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में हुई, सीडीओ रहे उपस्थित
DM की अध्यक्षता में व CDO की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में गत बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में की गई कार्रवाई की पुष्टि की गई। उसके बाद उद्योग से संबंधित समस्याओं के बारे में बैठक में चर्चा की गई। समस्याओं के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया है। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल के मामलों व पीएम रोजगार सृजन की समीक्षा की।