हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में साहित्य और संघर्ष के साक्षी क्रांतिकारी माहौर की पुण्यतिथि पर किया नमन
वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत साहित्य और संघर्ष के साक्षी भगवानदास माहौर की पुण्यतिथि मनाकर नमन कर श्रृद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि माहौर सच्चे अर्थों में मां भारती के एक देशपरायण पुरोधा थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।