हमीरपुर: कुरारा में राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार क्विज प्रतियोगिता में 170 बच्चों ने किया प्रतिभाग, किया गया पुरस्कृत
ब्लॉक संसाधन केंद्र कुरारा में राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार क्विज प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 170 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले शीर्ष चौदह छात्रों को पुरस्कृत किया गया हैं।