हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने कानपुर से महिला यात्री का पर्स चोरी करके फरार हुए चोर को दबोचा
विगत दिवस कानपुर रेलवे स्टेशन से महिला यात्री का पर्स चोरी करके फरार हुए चोर चुन्नू कुमार निवासी ग्राम बेलथान बख्तियारपुर पटना बिहार को मंगलवार को सुबह रानी लक्ष्मीबाई तिराहा से कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ दबोचकर उसके पास से नगदी, जेवर, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड के साथ एक अदद तमंचा 315 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।