हमीरपुर: लक्ष्मीबाई तिराहे के पास से थाना सुमेरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी के माल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
12 मार्च मंगलवार को थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा आरोपी चुन्नू कुमार निवासी ग्राम बेलथान जनपद पटना प्रान्त बिहार को लक्ष्मीबाई तिराहे के पास कस्बा व थाना सुमेरपुर से अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी के माल जिसमे वीवो का मोबाइल, एटीएम कार्ड, बिछिया, 1300 रूपये नगदी सहित गिरफ्तार कर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा है।