हमीरपुर: हमीरपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों के प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में विभिन्न कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य व अन्य मौजूद रहे हैं।