जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र
उरई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में 3,446 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। नवचयनित कार्मिकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Orai, Jalaun | Aug 25, 2026