मेजा: समहन गांव के समीप ओवरटेक कर रही अनियंत्रित कार ट्रैक्टर से टकराई, कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए
Meja, Allahabad | Sep 22, 2024 मिर्जापुर निवासी दो युवक रविवार की दोपहर में प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। अभी वह समहन गांव के समीप ही पहुंचे थे कि एक अन्य कार को ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एवं ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। घटना में कार सवार दोनों युवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु तत्काल प्रयागराज स्थित अस्पताल भेजा गया।