घाटमपुर थाना क्षेत्र के हथेई गांव के पास अंधे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया घायल दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।