घाटमपुर: 7 माह पहले प्रेम विवाह के बाद पत्नी जेवर और नकदी लेकर हुई फरार, पीड़ित ने बिधनू पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में रहने वाले सर्वेश पांडे ने बिधनू पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित का आरोप है कि उसने सितंबर 2024 में प्रेम विवाह किया था।अब पत्नी नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई है।पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।