बिधनू थाना क्षेत्र में ओरियारा बंबा के पीछे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में मस्वानपुर निवासी बृज किशोर कुशवाहा घायल हो गया था। थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 11:00 बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।