घाटमपुर: सजेती में शादी के बाद विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सजेती के अलौलापुर की रहने वाली नैनिका गौतम ने अपने पति राहुल समेत 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरारीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे जिससे वह बीमार हो गई।इसके बाद उसका पति अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया।थाना प्रभारी ने बुधवार रात 11बजे बताया पीड़िता की तहरीर पर 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है