घाटमपुर: कानपुर सागर हाईवे पर 12 घंटे लगा भीषण जाम, खराब कंटेनर को क्रेन से हटाकर यातायात बहाल किया गया
कानपुर सागर हाईवे पर सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोड़ जवाहर नाला के पास गुरुवार की सुबह 11:00 एक बड़ा लंबा जाम लग गया।एक कंटेनरऔर एक बाड़ी के खराब होने से यह स्थिति बनी।पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात चालू करने का प्रयास किया पर ट्रक चालकों के इधर-उधर भागने से स्थिति बिगड़ गई। और सड़क पर लगभग 12 घण्टे लम्बा जाम लग रहा।